आज से शुरू होने वाले एशिया कप में भारतीय टीम ने अपने कप्तान विराट कोहली को आराम देकर रोहित शर्मा को टीम इंडिया को कप्तानी सौंपी गई है। हालांकि टीम इंडिया की कप्तानी करना रोहित शर्मा के लिए कोई नई बात नहीं है, लेकिन निश्चित रूप से रोहित शर्मा के लिए एशिया कप में यह काम मुश्किल होने वाला है।
वैसे तो रोहित शर्मा आईपीएल के इतिहास के सबसे सबसे कप्तानों में से एक रहे हैं लेकिन एशिया कप जैसे बड़े अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में कप्तानी करना आसान काम नहीं है। चलिए आपको बताते हैं कि आखिर क्यों महेंद्र सिंह धोनी एशिया कप में कप्तानी करते नजर आएंगे।
एशिया कप में धोनी एक बार फिर से कप्तानी करते दिखेंगे
आपको बता दें कि रोहित शर्मा को एशिया कप के लिए भारतीय टीम का कप्तान बनाया गया है। लेकिन बता दें कि रोहित शर्मा को एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कप्तानी करने का ज्यादा अनुभव नहीं है। ऐसे में खबर के मुताबिक भले ही रोहित शर्मा को एशिया कप में भारतीय टीम का कप्तान बनाया गया है लेकिन टूर्नामेंट के दौरान मैच में मुख्य निर्णय महेंद्र सिंह धोनी ही लेते नजर आएंगे।
आपको बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी भारतीय टीम में इस समय सबसे अनुभवी खिलाड़ी हैं और सफल कप्तान भी रह चुके हैं। विराट कोहली भी धोनी से कई बार राय विचार लेते दिखते हैं। अगर महेंद्र सिंह धोनी अपने क्रिकेट के अनुभवों का बखूबी इस्तेमाल करके टीम को लीड करें तो यह बात भारतीय टीम के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद साबित होगा।
अगर रोहित शर्मा एशिया कप के दौरान महेंद्र सिंह धोनी से कप्तानी करवाए तो इसमें कोई अचरज होने की जरूरत नहीं है। आपको बता दें कि भारतीय टीम के रेगुलर कप्तान और रोहित शर्मा के बीच गहमागहमी की बातें पहले से ही सामने आ रही है।
ऐसे में रोहित शर्मा एशिया कप में सूझबूझ के साथ काम लेते हुए महेंद्र सिंह धोनी के अनुभवों का फायदा उठाएंगे और टीम को एशिया कप में जीत दिलाएंगे। अगर धोनी टीम में होते हैं तो दूसरी टीम वैसे ही हारती नजर आती है। धोनी को इस एशिया कप में भी कमाल दिखाना होगा और भारतीय टीम को एशिया कप में जिताना होगा।
ऐसे में उम्मीद है कि रोहित यहां बचपना नहीं दिखायेंगे और धोनी के अनुभवों का फायदा उठायेंगे और टीम को टूर्नामेंट में जीत दिलायेंगे. वैसे धोनी अगर टीम में होते हैं तो इस कारण से ही कई बार तो सामने वाली टीम मैच हारती हुई नजर आई हैं. धोनी को इस बार भी कुछ कमाल करने दिखाना ही होगा.
0 comments:
Post a Comment