एशिया कप 2018 में क्वालीफायर के सभी मुकाबले खेले जा चुके हैं। हांग कांग और श्रीलंका की टीम एशिया कप से बाहर हो चुकी है। सुपर-4 में चार टीमें पहुंच चुकी हैं। जिसमे भारत, पाकिस्तान, अफ़ग़ानिस्तान और बांग्लादेश शामिल है।
कल खेले गए मुकाबले में अफ़ग़ानिस्तान ने बांग्लादेश को 136 रनों से हरा दिया था। इसी जीत के साथ अफ़ग़ानिस्तान ने अपने ग्रुप बी में पहला स्थान हासिल किया। अब आज से एशिया कप के सुपर-4 के मुकाबले खेले जाएंगे।
भारत बनाम बांग्लादेश
आज शाम 5:00 बजे से सुपर-4 में भारत का मुकाबला बांग्लादेश से होगा। यह मुकाबला दुबई में दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। आपको बता दें कि यह मुकाबला भारतीय टीम और बांग्लादेश दोनों ही टीमों के लिए महत्तवपूर्ण है।
पाकिस्तान बनाम अफ़ग़ानिस्तान
एशिया कप के सुपर-4 में आज पाकिस्तान का मुकाबला अफ़ग़ानिस्तान से होगा। यह मुकाबला अबू धाबी में शेख जायेद स्टेडियम में 5:00 बजे से खेला जाएगा। दोनों ही टीमें इस मैच को जीतकर फाइनल में जाने की दावेदारी को और मजबूत करना चाहेंगी।
अब देखने वाली बात यह होगी कि आज के दोनों मुकाबले में कौन सी टीम अपने मुकाबले जीतती है। आपको क्या लगता है कि कौन सी टीमें अपने मुकाबले जीतने में कामयाब हो पाएगी। आप अपने विचार हमें कमेंट करके जरूर बताएं।
0 comments:
Post a Comment