एशिया कप के दूसरे मैच में कल खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान की टीम ने हांग कांग की टीम को 8 विकेट से हराया। इस जीत के साथ ही पाकिस्तान की टीम अपने ग्रुप में पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर आ चुकी है।
इस जीत के बाद भी पाकिस्तान के कप्तान खुश नहीं है
आपको बता दें कि हांग कांग भारतीय टीम के मुकाबले एक कमजोर टीम है। हांग कांग की टीम ने 37.1 ओवरों में मात्र 116 रन ही बना सकी और ऑल आउट हो गई। जिसे पाकिस्तान की टीम ने 23.4 ओवर में 2 विकेट खोकर 8 विकेट से जीत लिया। लेकिन इस जीत के बावजूद पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद खुश नहीं हैं।
जीत के बावजूद सरफराज अहमद के खुश ना होने का यह है कारण
आपको बता दें कि मैच जीतने के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कप्तान सरफराज अहमद ने अपने बयान में कहा कि एक कप्तान के रूप में, मैंने कुछ चीजें देखीं जिन पर हमें काम करना चाहिए। आगे उन्होंने कहा हमें इस मैच को 9 या 10 विकेट से समाप्त करना चाहिए था और हमें नई गेंद के साथ बेहतर गेंदबाजी करने की जरूरत है। नई गेंद हमारे लिए स्विंग नहीं कर रही थी और यह हमारे लिए बहुत ही खतरनाक है।
कप्तान सरफराज अहमद ने आगे अपने बयान में कहा कि हम अपने अगले अभ्यास सत्र में इस पर काम काफी ज्यादा करेंगे। जिससे भारत के खिलाफ जीतने के लिए, हमें सभी तीन विभागों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। ताकि हम भारत जैसी मजबूत टीम को हरा सकें।
क्या पाकिस्तान की टीम 19 सितंबर को होने वाले मुकाबले में भारतीय टीम को हरा पाएगी। आप अपने विचार हमें कमेंट करके जरूर बताएं।
0 comments:
Post a Comment