कल खेले गए अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच मुकाबले में अफ़ग़ानिस्तान की टीम ने बांग्लादेश की टीम को 136 रनों के विशाल अंतर से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान की टीम ने 7 विकेट के नुक़सान पर 255 रन बनाए थे।
अफ़ग़ानिस्तान की तरफ से राशिद खान ने 32 गेंदों में 57 रनों की ताबड़तोड़ नाबाद तूफानी पारी खेली। जिसमें उन्होंने 8 चौके और एक गगनचुंबी छक्का भी जड़ा था।
256 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश कि टीम मात्र 119 रनों पर ही ढेर हो गई। इस तरह अफ़ग़ानिस्तान ने यह मुकाबला 136 रनों के बड़े अंतर से जीत लिया। अफ़ग़ानिस्तान की तरफ से मुजीब, नायब और राशिद खान ने 2-2 विकेट लिए जबकि आलम, नबी और रहमत ने 1-1 विकेट झटके। राशिद खान के द्वारा एक रन आउट भी किया गया था।
राशिद खान बने वन मैन आर्मी
इस मैच में अफ़ग़ानिस्तान की जीत में सबसे बड़ा योगदान राशिद खान का रहा है। राशिद ने पहले बल्लेबाजी में 32 गेंदों में नाबाद 57 रनों की पारी खेली। उसके बाद गेंदबाजी में भी कमाल दिखाते हुए 9 ओवर में 3 मेडन और 13 रन देकर 2 बड़े विकेट लिए। जिसमें शाकिब अल हसन और महमुदुल्लाह का विकेट शामिल था।
राशिद को मिला मैन ऑफ द मैच और इनाम में मिले इतने रुपए
राशिद यहीं नहीं रुके, उन्होंने फील्डिंग में भी अपनी टीम के लिए जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए एक रन आउट भी किया। इस तरह राशिद खान ने अकेले ही बांग्लादेश को हराने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। इसके लिए उन्हें 5000 डॉलर की इनामी राशि दी गई, यह इनामी राशि तकरीबन 3,50,000 की है।
भारतीय टीम की परेशानियां बढ़ी
अफगानिस्तान इस एशिया कप में अभी तक एक भी मैच नहीं हारा है। अफ़ग़ानिस्तान ने पहले श्रीलंका को हराया, उसके बाद बांग्लादेश को हराया। आपको बता दें कि भारतीय टीम भी 25 तारीख को सुपर-4 मुकाबले में अफ़ग़ानिस्तान से भिड़ेगा। जिस तरह से अफ़ग़ानिस्तान ने एशिया कप में अब तक बेहतरीन प्रदर्शन दिखाया है, उसको देखकर भारतीय टीम अफ़ग़ानिस्तान को हल्के में नहीं ले सकती है।
यदि अफगानिस्तान की टीम भारतीय टीम के खिलाफ 250 या 260 रन भी बना लेती है, तो भारतीय टीम की की परेशानियां बढ़ सकती हैं। इसका एक मुख्य कारण है कि अफ़ग़ानिस्तान के सभी गेंदबाज विकेट चटका रहे हैं। खासकर राशिद खान ने इस टूर्नामेंट में प्रदर्शन दिखाया है, उसे देखकर भारतीय टीम को राशिद खान के खिलाफ अलग ही रणनीति बनानी होगी।
अफगानिस्तान की टीम ने इस टूर्नामेंट में अब तक जिस तरह से प्रदर्शन किया है, आपको क्या लगता है कि क्या अफ़ग़ानिस्तान की टीम भारतीय टीम को हरा पाने में कामयाब हो पाएगी। आप क्या सोचते हो इस बारे में, आप अपने विचार हमें कमेंट करके जरूर बताएं।
0 comments:
Post a Comment