Sponsor

राहुल द्रविड़ ने कहा कि भारतीय टीम के लिए पाकिस्तान नहीं, बल्कि यह टीम है सबसे बड़ा खतरा

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ ने अपने दिए बयान में मौजूदा हो रहे एशिया कप में पाकिस्तान से ज्यादा खतरा भारतीय टीम को अफगानिस्तान और बांग्लादेश टीम को बताया है।
राहुल द्रविड़ ने यह कहा


उन्होंने आगे कहा कि भारत को पाकिस्तान नहीं बल्कि अफगानिस्तान और बांग्लादेश से सतर्क रहने की जरूरत है। अफगानिस्तान ने अपने दोनों ही मुकाबले जीतकर सुपर फॉर में जगह बनाई है और बांग्लादेश ने भी श्रीलंका को एक तरफा मैच हराया था। और दूसरी तरफ वहीं टीम इंडिया ने हांगकांग को संघर्षपूर्ण मुकाबले में मात देने के बाद पाकिस्तान पर एकतरफा जीत दर्ज की।


हालांकि, इस एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच हर मुकाबले की चर्चा जोरों-शोरों पर है, लेकिन भारतीय टीम के पूर्व कप्तान द्रविड़ का यह मानना है कि अफगानिस्तान और बांग्लादेश इस समय बहुत अच्छी टीमें हैं। दोनों ही टीमें बहुत बड़ा उलटफेर करने में माहिर हैं। खासकर अफ़ग़ानिस्तान, जिसने कल पाकिस्तान को एड़ी चोटी का जोर लगाने पर मजबूर कर दिया। पाकिस्तान की टीम अफ़ग़ानिस्तान से कल बड़ी ही मुश्किल से जीतने में कामयाब हो पाई।


उन्होंने आगे कहा कि अफगानिस्तान अच्छा प्रदर्शन कर रही है। मुझे समझ नहीं आता कि हम पूरा ध्यान पाकिस्तान के मैच पर क्यों लगा रहे हैं। बांग्लादेश भी बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रही है। हालांकि कल बांग्लादेश की टीम भारतीय टीम से मुकाबला हार गई। अफगानिस्तान एक ऐसी टीम है, जिसने अपनी पहचान बनाई है। अगर मैं टीम में होता तो अपना पूरा ध्यान पाकिस्तान पर न लगाता। हम सफेद गेंद से अच्छा क्रिकेट खेल रहे हैं, लेकिन हमें अन्य टीमों से भी सतर्क रहने की बहुत जरूरत है।
आपको क्या लगता है कि जब भारतीय टीम का मुकाबला अफ़ग़ानिस्तान से होगा, तो क्या भारतीय टीम उन्हें आसानी से हरा पाएगी या नहीं। आप क्या सोचते हो इस बारे में, आप अपने विचार हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

Share on Google Plus

About Unknown

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment