क्रिकेट फैक्ट्स: एशिया कप का खिताब सबसे ज्यादा भारतीय टीम ने जीता है। एशिया कप का खिताब अब तक 13 बार खेला जा चुका है। एशिया कप के टूर्नामेंट की शुरुआत 1984 में हुई थी। इसमें भारतीय टीम ने पाकिस्तान और श्रीलंका को मात देते हुए एशिया कप का सबसे पहला खिताब अपने नाम किया था।
भारत ने एशिया कप पर सबसे पहले कब्जा किया था और यह ट्रॉफी इस वक्त भी भारतीय टीम के पास ही है है। पिछली बार टी-20 फॉर्मेट में खेले गए इस टूर्नामेंट में में भारतीय टीम ने बांग्लादेश को फाइनल में धूल चटाई थी। लेकिन कमाल की बात यह है कि सन 1984 में खेले गए एशिया कप में कोई भी फाइनल मुकाबला नहीं हुआ था।
बिना फाइनल खेले ही हुआ था विजेता का फैसला
एशिया कप का सबसे पहला आयोजन सिर्फ तीन टीमों के बीच हुआ था। इस पहले टूर्नामेंट में भारत पाकिस्तान और श्रीलंका ने हिस्सा लिया था। राउंड रोबिन के आधार पर ही विजेता टीम का फैसला कर लिया गया था
एशिया का कप सबसे पहला आयोजन सिर्फ तीन टीमों के बीच हुआ था। भारत, पाकिस्तान और श्रीलंका ने इसमें भाग लिया था। राउंड रॉबिन के आधार पर ही विजेता फैसला कर लिया गया था।
पाकिस्तान और श्रीलंका को हराकर जीता था खिताब
भारतीय टीम ने पहले एशिया कप टूर्नामेंट में श्रीलंका और पाकिस्तान को हराकर एशिया कप का पहला खिताब जीता था। राउंड रोबिन के जरिए विजेता टीम का फैसला किया गया था। भारत ने पहले मैच में श्रीलंका को 10 विकेट से करारी मात दी थी जबकि दूसरे मैच में पाकिस्तान को 54 रनों से करारी शिकस्त दी थी।
आपको बता दें कि श्रीलंका ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया था जबकि श्रीलंका की टीम भारत से हारी थी। इस टूर्नामेंट में जब तीनों टीमों के दो-दो मुकाबले हो गए थे तब पॉइंट्स टेबल पर नजर डाली गई थी। यहां भारत के पास दो जीत के साथ 8 अंक हो गए थे जबकि श्रीलंका के पास एक जीत के साथ चार अंक थे और पाकिस्तान एक भी मैच ना जीत पाने के कारण उनके पास कोई अंक नहीं था।
0 comments:
Post a Comment