Sponsor

पांचवे टेस्ट में जो कारनामा ऋषभ पंत ने किया, ऐसा दुनिया का कोई भी बल्लेबाज नहीं कर पाया

भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए पांचवे टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने भारत को 118 रनों से हराकर 4-1 से टेस्ट सीरीज जीत लिया है। इंग्लैंड ने भारत के सामने 464 रनों का विशाल लक्ष्य दिया था। लेकिन इस लक्ष्य को भारतीय टीम हासिल नहीं कर पाई और 345 रनों पर ऑल आउट हो गई।

हालांकि भारत यह पांचवां टेस्ट मैच हार गया है। लेकिन भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने इस टेस्ट मैच में एक ऐसा कारनामा किया, जो आज तक दुनिया का कोई भी बल्लेबाज नहीं कर पाया है। इस टेस्ट मैच में केएल राहुल और ऋषभ पंत दोनों ने शानदार शतक लगाया है।
ऋषभ पंत ने किया ये कारनामा

आपको बता दें कि इसी सीरीज में पंत ने अपना पहला टेस्ट खेलते हुए छक्के के साथ खाता खोला था। इस पांचवे मैच में उन्होंने अपना पहला शतक छक्के से पूरा किया। पहला टेस्ट रन और पहला टेस्ट शतक छक्के से पूरा करने वाले ऋषभ पंत दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं।
वीरेंद्र सहवाग ने ट्विटर पर ट्वीट करके ऋषभ पंत को दी बधाई

भारतीय दिग्गज ओपनर बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने ऋषभ पंत के इस लाजवाब कारनामे को देखकर ट्वीट करते हुए यह लिखा है।


Share on Google Plus

About Unknown

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment