Sponsor

AFGvsSL: बीच मैदान मे राशिद खान के साथ हुआ दर्दनाक हादसा, पूरे स्टेडियम की सांसे रुक गई थी

एशिया कप के तीसरे मैच में श्रीलंका का मुकाबला अफ़ग़ानिस्तान के साथ हुआ। अफ़ग़ानिस्तान की टीम ने श्रीलंका को 91 रनों से हराकर सुपर-4 में जगह बना ली है। वहीं श्रीलंका की टीम इस हार के साथ एशिया कप 2018 से बाहर हो गई है।
इस मैच में राशिद खान के हुआ दर्दनाक हादसा


आपको बता दें कि इसी मैच के दसवें ओवर के दौरान अफ़ग़ानिस्तान के स्टार गेंदबाज राशिद खान के साथ दर्दनाक हादसा हुआ जब श्रीलंका की टीम बल्लेबाजी कर रही थी।
राशिद खान के गेंद सिर में जाकर लगी


9वें ओवर की दूसरी गेंद पर उपुल थरंगा द्वारा एक तेज प्रहार द्वारा शॉट खेला गया। फील्डिंग के दौरान राशिद खान उस गेंद को जैसे ही रोकने के लिए आगे बढ़े, उनके सिर में तेजी से वो गेंद टकराई और राशिद खान वहीं मैदान पर गिर गए और दर्द से खूब कराह रहे थे। यह दृश्य देखकर स्टेडियम में बैठे सभी दर्शकों की सांसे रुक गई थी और वे प्रार्थना कर रहे थे कि राशिद जल्दी से ठीक हो जाएं।


तभी अचानक अफ़ग़ानिस्तान के साथी खिलाड़ी राशिद के पास तुरंत पहुंच गए और उन्हें उठाया। खेल थोड़ी देर के लिए रुक गया था। फिर थोड़ी बाद राशिद ने खुद कहा कि मैं अब खेल सकता हूं, तभी पुनः खेल को शुरू कर दिया गया।


आपको बता दें कि राशिद ने इस मैच में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 6 गेंदों में 13 रन बनाए थे तथा गेंदबाजी में 2 महत्तवपूर्ण विकेट भी लिए थे। अफ़ग़ानिस्तान की टीम टूर्नामेंट में बहुत ही ख़तरनाक नजर आ रही है। अफ़ग़ानिस्तान एशिया कप फाइनल जीतने का भी दम रखती है।
जिस तरह से अफगानिस्तान का प्रदर्शन रहा है, क्या अफ़ग़ानिस्तान की टीम एशिया कप का फाइनल जीत सकती है। आप क्या सोचते हो इस बारे में, आप अपने विचार हमें कमेंट करके जरूर बताएं।
Share on Google Plus

About Unknown

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment