एशिया कप के सुपर-4 के मुकाबले में भारतीय टीम ने पाकिस्तान की टीम को 9 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस मैच को जीतते ही भारतीय टीम फाइनल में पहुंच गई। पाकिस्तान ने इस मैच ने भारतीय टीम के सामने 238 रनों का लक्ष्य दिया था।
पाकिस्तान द्वारा दिए गए 238 रनों के मामूली से लक्ष्य को भारतीय टीम ने बड़ी ही आसानी से मात्र एक विकेट के नुक़सान पर 9 विकेट से एक बड़ी जीत हासिल की। भारत की तरफ से हिटमैन रोहित शर्मा और शिखर धवन ने 210 रनों की शानदार साझेदारी की तथा शानदार दोनों ने शतक लगाया।
मैच जीतने के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने अपना बयान देते हुए भारत की जीत का श्रेय खुद नहीं बल्कि शिखर धवन और बुमराह को दिया। रोहित शर्मा ने कहा कि मैं इस जीत का श्रेय खुद नहीं लेना चाहता। मैं अपनी पूरी टीम को इसका श्रेय देना चाहता हूं। लेकिन खासकर शिखर धवन ने जिस तरह से बल्लेबाजी की, इसका अधिकतर श्रेय शिखर धवन को जाता है।
आगे रोहित शर्मा ने सभी गेंदबाजों की जमकर तारीफ की और कहा कि सभी गेंदबाजों ने पाकिस्तान पर दबाव बनाए रखा और अच्छा प्रदर्शन किया। लेकिन जिस तरह से जसप्रीत बुमराह ने पाकिस्तान के बल्लेबाजों पर दबाव बनाए रखा और 2 महत्त्वपूर्ण विकेट लिए। बुमराह को भी इस मैच को जिताने के लिए अधिकतर श्रेय जाता है।
0 comments:
Post a Comment