Sponsor

जब गंभीर ने अपना मैन ऑफ द मैच का खिताब विराट कोहली को दे दिया था, वजह बेहद खास है

खेल में अक्सर खिलाड़ियों के बीच अनबन की खबरें सुनी जाती है, अगर बात करें विराट कोहली और गौतम गंभीर के बीच के संबंध की तो इन दोनों खिलाड़ियों के बीच आईपीएल 2013 के दौरान मैदान पर कुछ कहासुनी हुई थी। इसके बाद इन दोनों के संबंधों को लेकर अक्सर चर्चा रही कि इन दोनों खिलाड़ियों में आपस में बनती नहीं है।


आपको बता दें, जब कोहली ने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना पहला शतक जमाया था तब दूसरे छोर पर गंभीर ही उनके साथ थे और मैच खत्म होने के बाद उन्होंने कुछ ऐसा किया था जिससे ये साबित होता है कि गंभीर कोहली का कितना सम्मान करते हैं।


24 दिसंबर 2009 में भारत और श्रीलंका के बीच खेले गए चौथे मैच में श्रीलंकाई टीम ने 316 रनों का बड़ा लक्ष्य भारत को दिया था। भारतीय टीम की शुरूआत अच्छी नहीं रही थी और उन्होंने शुरुआत में ही अपने दो बड़े विकेट (सचिन तेंदुलकर और वीरेन्द्र सहवाग) को सिर्फ 23 रनों के स्कोर पर खो दिया था।


इसके बाद गंभीर ने विराट कोहली के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया और तीसरे विकेट के लिए 224 रनों की शानदार साझेदारी निभाई और इंडिया की जीत दिलाई। गंभीर और कोहली दोनों ने इस मैच में शतकीय पारी खेली थी। कोहली 107 रन बनाकर आउट हुए तो वहीं गंभीर 150 रनों की बेहतरीन पारी खेलने के बाद भी नाबाद लौटे थे।


भारत ने इन दोनों की शानदार पारियों के बदोलत ये मैच 7 विकेट से जीत लिया था। गंभीर को उनकी शानदार पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। लेकिन उन्होंने खुद को मिले हुए मैन ऑफ द मैच का यह पुरस्कार विराट कोहली को सम्मानित किया। क्योंकि कोहली ने अपना पहला अंतरराष्ट्रीय शतक लगाया था। इस वजह से गंभीर ने अपना मैन ऑफ द मैच का खिताब कोहली को दे दिया था।


आपको बता दें कि गौतम गंभीर अच्छे खिलाड़ी के साथ-साथ एक बहुत अच्छे इंसान भी थे। उन्होंने अपना मैन ऑफ द मैच का खिताब तक दूसरे खिलाड़ी को दिया था। आप गंभीर की इस दरियादिली को लेकर अपनी राय हमें कमेंट करके जरूर दें।

Share on Google Plus

About Unknown

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment