जैसा की आप जानते ही होंगे की एशिया कप में विराट कोहली नहीं खेल रहे है। विराट कोहली के बिना भारतीय टीम थोड़ी सी कमजोर जरूर हुई है लेकिन पूर्व कप्तान सौरव गांगुली का कहना है कि कप्तान रोहित शर्मा की अगुवाई में मौजूदा टीम भारत, एशिया कप में सातवीं बार खिताब जीत सकता है।
कोहली को छह देशों के इस एकदिवसीय टूर्नामेंट से विश्राम दिया गया है। इस एशिया कप में मनीष पांडे, केदार जाधव और अंबाती रायुडु जैसे खिलाड़ियों को शामिल किया गया है।
गांगुली ने इस टीम को बताया एशिया कप का विजेता
गांगुली ने कहा, ‘भारत भले ही इंग्लैंड में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाया लेकिन सीमित ओवरों में वह पहाड़ जैसी टीम है। विराट के होने से टीम में हल्का सा प्रभाव जरूर पड़ता है लेकिन रोहित शर्मा का भी कप्तान के रूप में बहुत अच्छा रिकार्ड है इसलिए मुझे उम्मीद है कि टीम उनके नेतृत्व में बेहतरीन प्रदर्शन करेगी। वे एशिया कप जरूर जीतेंगे।'
0 comments:
Post a Comment