Sponsor

Pak vs AFG: शोएब मलिक ने इस अफगानी खिलाड़ी के साथ किया कुछ ऐसा, पूरा विश्व सलाम कर रहा है

एशिया कप के सुपर-4 के कल खेले गए दूसरे मुकाबले में पाकिस्तानी टीम ने अफगानिस्तान को 3 विकेट से हरा दिया है। अफगानिस्तान की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुक़सान पर 257 रन बनाए थे। अफगानिस्तान की तरफ से हष्मतुल्लाह शहीदी ने नाबाद 97 रनों की शानदार पारी खेली। कप्तान अशगर अफ़ग़ान ने भी 67 रनों की शानदार पारी खेली।
258 रनों के मिले लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की टीम ने 7 विकेट खोकर 3 विकेट से मुकाबला जीत लिया। पाकिस्तान की तरफ से इमाम उल हक ने 80 रनों की शानदार पारी खेली तो वहीं बाबर आजम ने 66 रनों की पारी खेली। दिग्गज बल्लेबाज शोएब मलिक ने नाबाद 51 रन बनाए और आखिरी ओवर में पाकिस्तान को जीत दिला दी।
शोएब मलिक ने इस अफगानी खिलाड़ी के साथ किया कुछ ऐसा


आपको बता दें कि पाकिस्तान के दिग्गज बल्लेबाज शोएब मलिक ने इस मैच में अफगानिस्तान के अफताब आलम के साथ कुछ ऐसा किया, जिससे पूरा विश्व उन्हें सलाम कर रहा है और जीत किया करोड़ों लोगो का दिल।


दरअसल यह पाकिस्तान की पारी के आखिरी ओवर की है जब पाकिस्तान की टीम को जीतने के लिए एक ओवर में 10 रन चाहिए थे। तब आखिरी ओवर में गेंदबाजी करने के लिए अफगानिस्तान के गेंदबाजी अफताब आलम आए। शोएब मलिक शुरू की टीम गेंदों में ही पाकिस्तान को मैच जिता दिया।


इसके बाद अफ़ग़ानिस्तान के इस गेंदबाज अफताब आलम वहीं खड़े होकर रोने लगे। फिर नीचे बैठकर मैच हारने पर अफसोस जताकर रोने लगे। तभी पाकिस्तान के बल्लेबाज शोएब मलिक ने अफताब आलम के पास आए उनका उत्साह बढ़ाया। उन्हें समझाया कि तुमने बहुत अच्छा खेला है। खेल में हार जीत तो होती रहती है।


इस तरह पाकिस्तान के दिग्गज बल्लेबाज शोएब मलिक ने ऐसा करके करोड़ों लोगों का दिल जीत लिया।
Share on Google Plus

About Unknown

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment