Sponsor

INDvsAFG: भारतीय टीम के ना जीतने के ये हैं 3 असली गुनहगार, तीसरे का नाम सुनकर आपका खून खौल उठेगा

कल खेले गए भारत और अफ़ग़ानिस्तान के बीच एशिया कप के सुपर-4 के मुकाबले में बिना किसी नतीजे के मैच ड्रॉ रहा। दोनों ही टीमों ने 252 रन बनाए थे। जिसकी वजह से मैच टाई हो गया और दोनों ही टीमों को बराबर अंक मिले।


इससे पहले अफ़ग़ानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में 8 विकेट के नुक़सान पर 252 रन बनाए थे। अफ़ग़ानिस्तान की तरफ से मोहम्मद शहजाद ने तूफानी पारी खेलते हुए 116 गेंदों में 124 रन बनाए। शाजाद ने 11 चौके और 7 गगनचुंबी छक्के जड़े। अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी ने भी तूफानी पारी खेलते हुए 56 गेंदों में 64 रन बनाए थे। नबी ने 3 चौके और 4 छक्के जड़े थे।
अफगानिस्तान ने भारत के सामने 253 रनों का लक्ष्य रखा था। जिसे भारतीय टीम हासिल तो नहीं कर पाई, लेकिन भारतीय टीम ने अफ़ग़ानिस्तान के स्कोर के बराबर रन बना दिया था। इसलिए इस मैच को बराबरी पर ही समाप्त किया गया। भारत की तरफ से केएल राहुल 60, रायडू 57 और दिनेश कार्तिक ने 44 रनों की शानदार पारी खेली।


लेकिन भारतीय टीम इस मैच को जीतने में नाकाम रही। हालांकि भारतीय टीम को ओपनिंग की शुरुआत बहुत ही धनाजेदार मिली थी। लेकिन रायडू और केएल राहुल के विकेट गिरने के बाद भारतीय टीम के विकेट जल्दी-जल्दी गिरते चले गए। आइए आपको बताते हैं भारतीय टीम के ना जीत पाने के पीछे के गुनहगारों को।


भारतीय टीम के ना जीत पाने का पहला गुनहगार हैं केएल राहुल, जिन्होंने भारतीय टीम का डीआरएस लेकर खराब कर दिया था। जिसकी वजह से भारतीय टीम के पास एक भी डीआरएस उपलब्ध नहीं था। इसी वजह से कार्तिक और धोनी अंपायर के गलत फैसले का शिकार हुए।


भारतीय टीम के ना जीत पाने का दूसरा गुनहगारों की लिस्ट में शामिल हैं केदार जाधव। जिन्होंने अपनी खुद की गलती के कारण से ही अपना विकेट रन आउट के रूप में गंवा दिया। दरअसल दिनेश कार्तिक बल्लेबाजी कर रहे थे। तभी दिनेश कार्तिक ने मुजीब उर रहमान की गेंद पर एक शॉट सामने की तरह खेला, जो कि मुजीब के हाथों में लगने के बाद नॉन स्ट्राइक एंड की विकेट पर जाकर लगी और केदार जाधव क्रीज से बाहर आ चुके थे। इस वजह से केदार जाधव खुद की गलती के कारण ही अपना विकेट गंवाया था। केदार जाधव उस समय 19 रन बनाकर सेट हो चुके थे।


तीसरा और सबसे बड़ा गुनहगार का नाम सुनकर आपका ख़ून खौल उठेगा। दरअसल इस मैच में अंपायर ने 2 बार बहुत बड़ी गलती की और भारतीय टीम के 2 बड़े खिलाड़ियों को गलत आउट दे दिया था। दरअसल इस मैच में कप्तानी कर रहे धोनी नॉट आउट थे। लेकिन अंपायर ने उन्हें एलबीडब्लयू आउट दे दिया था।
डीआरएस ना मौजूद होने के कारण धोनी को आउट होकर पवेलियन जाना पड़ा। ठीक इसी तरह पर ने अच्छा खेल रहे दिनेश कार्तिक को भी गलत आउट दे दिया था। जिसकी वजह से भारत के 2 बड़े विकेट गलत फैसले का शिकार हुए। जिसके कारण भारतीय टीम मैच नहीं जीत पाई।


हालांकि भारतीय टीम फाइनल में पहले ही पहुंच चुकी है। आज बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले में जो भी टीम जीतेगी, वह 28 तारीख को भारत से एशिया कप के फाइनल मुकाबले में भिड़ेगी। आप भारतीय टीम के साथ किस टीम को फाइनल में देखना चाहते हैं। आप अपने विचार हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

Share on Google Plus

About Unknown

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment