एशिया कप में कल खेले गए तीसरे मुकाबले में अफगानिस्तान ने बहुत बड़ा उलटफेर करते हुए श्रीलंका को 91 रनों से हराकर एशिया कप 2018 से बाहर कर दिया है। इस हार के साथ श्रीलंका का एशिया कप का सफर यही खत्म हो चुका है।
अफगानिस्तान की बल्लेबाजी
गौरतलब है कि अफ़ग़ानिस्तान की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों 249 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। अफ़ग़ानिस्तान की तरफ से रहमत शाह ने अपनी टीम के लिए 72 रनों की महत्तवपूर्ण पारी खेली। राशिद खान ने भी 6 गेंदों में 2 चौकों की मदद से तेज़ी से 13 रन बनाकर अपनी टीम को 249 तक पहुंचाया।
श्रीलंका की बल्लेबाजी
250 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंकाई टीम 41.2 ओवरों में 158 रन पर सिमट गई और यह मुकाबला 91 रनों से हार गई। अफ़ग़ानिस्तान की तरफ से सभी गेंदबाजों ने 2-2 विकेट लिए। जबकि श्रीलंकाई गेंदबाज थिसारा परेरा ने अपनी टीम के लिए 5 विकेट झटके।
मैन ऑफ द मैच
रहमत शाह को उनकी 72 रनों की महत्तवपूर्ण पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस जीत के साथ अफ़ग़ानिस्तान की टीम ने एशिया कप के अंतिम 4 में अपनी जगह बना ली है।
अफ़ग़ानिस्तान की इस बेहतरीन जीत पर आप भी कमेंट करके उन्हें बधाई जरूर दें। साथ आर्टिकल को अपने दोस्तों संग शेयर जरूर करें।
0 comments:
Post a Comment