भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने शुक्रवार को हो रहे एशिया कप के पहले सुपर-4 मुकाबले में बांग्लादेश के विरूद्ध अपने नाम एक खास रिकॉर्ड बना लिया है। इस मैच में यह रिकॉर्ड शिखर धवन ने बल्लेबाजी में नहीं, बल्कि फिल्डिंग में हासिल किया है। दरअसल, भारत के बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज धवन ने बल्लेबाजी के साथ-साथ फिल्डिंग में भी कमाल का प्रदर्शन किया।
शिखर धवन ने बांग्लादेश के खिलाफ 47 गेंदों में 4 चौके और 1 छक्के की मदद से 40 रन बना दिए। इसी के साथ उन्होंने इस मुकाबले में 4 शानदार कैच भी पकड़े थे। इस दौरान उन्होंने नजमुल हुसैन, शाकिब अल हसन, मेहदी हसन और मुस्तफिजुर रहमान का कैच पकड़ा।
ये रिकॉर्ड टीम इंडिया की तरफ से आखिरी बार किसी वन-डे में मोहम्मद कैफ ने 15 साल पहले 4 कैच लेके अपने नाम किया था। कैफ ने ये रिकॉर्ड साल 2003 में जोहानसबर्ग में श्रीलंका के खिलाफ ये कारनामा किया था और फिर वीवीएस लक्ष्मण ने साल 2004 में पर्थ में जिम्बाब्वे के खिलाफ 4 कैच लिए थे।
टीम इंडिया की तरफ से किसी एक वन-डे में 4 कैच लपकने का ये बहतरीन रिकॉर्ड सबसे पहले पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने वर्ष 1985 में बनाया था। गावस्कर ने शारजाह के मैदान में पाकिस्तान के खिलाफ 4 कैच पकड़े थे। वहीं, साल 1997 में पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने भी पाकिस्तान के खिलाफ यह कारनामा किया था।
इसके बाद फिर 1998 में दिग्गज सचिन तेंदुलकर ने भी यह रिकॉर्ड पाकिस्तान के खिलाफ लिया था, जबकि 1999 में टीम इंडिया के 'द वॉल' नाम से मशहूर राहुल द्रविड़ वेस्टइंडीज के खिलाफ यह रिकॉर्ड लेने में सफल हुए थे।
0 comments:
Post a Comment