Sponsor

मीडिया पर भड़के कप्तान विराट कोहली, निकाल दिया इंग्लैंड से शर्मनाक हार का गुस्सा


रवि शास्त्री ने चौथे टेस्ट के बाद मौजूदा भारतीय टीम को पिछले 15 साल में बेहतरीन भारतीय टीम घोषित कर दिया था। इंग्लैंड दौरे के इस टेस्ट सीरीज का पांचवां और आखिरी टेस्ट भी गंवाने के बाद सीरीज का फैसला 1-4 से भारत के खिलाफ गया। अब रवि शास्त्री के बेहतरीन टीम वाले दावे की पोल खुल रही है।

Captain Virat Kohli
ओवल में हुए पांचवे टेस्ट के बाद विराट कोहली जब मीडिया से बातचीत करने पहुंचे तो हार के गुस्से को पत्रकारों पर निकालते नजर आए। एक पत्रकार ने तो उनसे ये पूछ लिया कि क्या आपको भी मौजूदा टीम पिछले 15 साल की सर्वश्रेष्ठ टीम लगती है, क्या इससे टीम पर अतिरिक्त दबाव नहीं पड़ता?
मीडिया पर भड़क उठे कप्तान कोहली

Virat Kohli on Media
फिर क्या होना था। विराट ने उल्टा पत्रकार से ही सवाल पूछ लिया कि आपको क्या लगता है? कप्तान कोहली के इस बात पर जब पत्रकार ने अपनी बात कही तब देखिए कैसे भड़क उठे कप्तान कोहली।
उन्होंने कहा कि पांच मैचों की टेस्ट श्रृंखला 4-1 से हारने का ये मतलब नहीं है कि उनकी टीम ने श्रृंखला में बुरे खेल का प्रदर्शन किया है। कोहली ने कहा कि हमारे पास टीम में योग्यता है और हमें केवल अनुभव ही चाहिए। उन्होंने केएल राहुल और ऋषभ पंत के संघर्ष की सराहना और जमकर तारीफ की। 

KL Rahul
आगे उन्होंने कहा 'मुझे लगता है कि 4-1 का स्कोरलाइन ठीक ही है क्योंकि इंग्लैंड ने हमसे बेहतर खेला है, हमने सिर्फ लॉर्ड्स में हुए टेस्ट मैच को छोड़कर बाकी में हमने बुरा प्रदर्शन नहीं किया। उन्होंने कहा, 'हमने जिस तरह का खेल दिखाया वह भले ही स्कोरकार्ड पर नजर नहीं आया लेकिन दोनों टीमें जानती हैं कि श्रृंखला में किस तरह का मुकाबला हुआ था।'
आखिर में कोहली ने कुक को शानदार करियर के लिए बधाई देते हुए कहा 'कुक के लिए केवल एक शब्द कहना चाहूंगा। आपका करियर बेहतरीन रहा है। भविष्य के लिए आपको शुभकामनाएं।'
Share on Google Plus

About Unknown

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment